नशे में गाड़ी चलाई: छह गिरफ्तार नियम तोड़े: 93 लोगों पर कार्रवाई

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और वाहन चालकों द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने दोपहर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। दोपहर 12 बजे से शाम 07 बजे तक जिले के विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों में संचालित हुआ। पुलिस के आंकड़ों में यह तथ्य सामने आया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं दोपहर के समय शराब पीकर वाहन चलाने की वजह से हो रही हैं। इसी कारण जिला पुलिस ने मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान 6 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा तेज गति, ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 93 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जिला पुलिस ने कहा कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिन में शराब पीकर वाहन चलाना न केवल स्वयं चालक के लिए बल्कि आम लोगों के लिए भी गंभीर खतरा है। अभियान के दौरान थाना और चौकी क्षेत्रों में अलग-अलग पॉइंट बनाकर जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *