वार्षिक उत्सव: बच्चों ने प्रस्तुतियों से बांधा समां

जांजगीर | शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान फर्स्ट स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, गीत, लघु नाटिकाओं और देशभक्ति गीतों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों का मुख्य आकर्षण देशभक्ति, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्य और जन-जागरूकता पर आधारित थी। बच्चों ने स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति दर्शाती है कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। मुख्य अतिथि प्रशांत सिंह और विशिष्ट अतिथि मनोज पांडेय (प्रदेश उपाध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन) ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की प्रशंसा की। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक चेतना का विकास होता है। विद्यालय संचालक किशोर सिंह ने शिक्षा और सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही प्राथमिकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *