कवर्धा| शहर के दर्री पारा क्षेत्र में, जहां पूर्व में रजिस्ट्रार ऑफिस स्थित था, वहां रोड किनारे बनी नालियां कचरे से पूरी तरह जाम हो गई हैं। नालियों में जमा गंदगी के कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे आसपास बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड पार्षद कोई ध्यान नहीं दे रहा है।


