कवर्धा| सरोदा बांध रोड पर स्थित सिंचाई नहर की हालत बिगड़ती जा रही है। कच्ची नहर में झाड़ियां और कचरा भर जाने से पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है। धीरे-धीरे नहर पटती जा रही है, जिससे आने वाले समय में किसानों को सिंचाई सुविधा से वंचित रहना पड़ सकता है। लंबे समय से नहर की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई है। जल संसाधन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।


