बोर पंप को क्षतिग्रस्त कर अज्ञात वाहन फरार हो गया

देवरबीजा | बेरला विकासखंड के ग्राम पंचायत घोटमर्रा के आश्रित ग्राम चोटमर्रा में प्राथमिक शाला परिसर का बोर पंप अज्ञात वाहन द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। बताया गया कि बोर पंप सड़क से करीब 20-25 फीट की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद किसी अज्ञात वाहन ने जानबूझकर टक्कर मारकर बोर पंप, बिजली खंभे का तार और मीटर तोड़ दिया। घटना के बाद से स्कूल में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। छात्रों को पानी पीने के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन बनाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना ग्राम पंचायत को दे दी गई है। वहीं इस संबंध में देवरबीजा पुलिस चौकी में लिखित आवेदन भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है और न ही बोर पंप का सुधार कार्य कराया गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत व कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *