स्कूल में राष्ट्रीय वार्ता, कम्युनिटी कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

बाड़मेर | पीएमश्री योजना के अंतर्गत पीएमश्री एमजीजीएस स्टेशन रोड बाड़मेर में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय वार्ता तथा कम्युनिटी कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रूमा देवी एवं डॉ. भरत सारण के सानिध्य में संपन्न हुआ। रूमा देवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने हुनर को पहचानना चाहिए तथा अपनी गौरवशाली भारतीय संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कारवान एवं चरित्रवान बनने का आह्वान किया, ताकि वे समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान दे सकें। डॉ. भरत सारण ने तनावमुक्त होकर अध्ययन करने पर जोर देते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली और कॅरियर मेकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन और शरीर से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। कम्युनिटी कनेक्ट कार्यक्रम के तहत मदर इनडोर खेलों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता पुखराज शर्मा ने किया, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य मोतीलाल जांगिड़ ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *