विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी: प्रियंका

भास्कर न्यूज | बाड़मेर विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य तय करके आगे बढ़े निश्चित तौर पर उनको सफलता मिलेगी। यह बात बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने ग्राम पंचायत बिदासर स्थित राउमावि वीदों की ढाणी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। साथ ही विद्यालय में टीनशेड बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रेणु गौड़ रही। प्रधानाचार्य जयमाला भूत ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि भगत सिंह राजपुरोहित ने कक्षा कक्ष में फर्नीचर बनाने की घोषणा की। निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष बाल सिंह राठौड़ ने विद्यालय में कक्षा कक्ष की आवश्यकता की बात कही। भामाशाह सेवानिवृत्त अध्यापिका गायत्री व्यास, सेवानिवृत्त अध्यापक पदमसिंह, बाघसिंह का भामाशाह के रूप में सम्मान किया गया। कक्षा 12 इतिहास विषय के 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का भामाशाह व्याख्याता दिव्या चौधरी ने सम्मान किया। इस मौके पर उदय सिंह, प्रकाश बस, श्रीराम बिश्नोई, जगदीश जांगिड़, सवाई कड़ेला, गीता चौधरी, नीता सांचौरा, पूंजाराम, गायत्री चौधरी, मनीषा, कृष्ण कुमार दवे उपस्थित रहे। संचालन मूल सिंह राजपुरोहित और सरिता ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *