वनवे में रॉन्ग साइड घुस रहे वाहन, लग रहा जाम

दतिया| राजगढ़ चौराहा से मुड़ियन कुआं, गोविंद गंज होते हुए गंज-राजगढ़ मार्ग पर स्थित वनवे मार्ग पर रोजाना यातायात जाम की समस्या बनी रहती है। इस मार्ग पर कहीं भी यातायात पुलिस का प्वाइंट नहीं है, जिससे वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। खासकर बड़े वाहन रॉन्ग साइड से होकर मार्ग में प्रवेश कर लेते हैं, जिससे दोनों तरफ से आवाजाही बाधित हो जाती है और जाम लग जाता है। यह समस्या रोजाना होने लगी है और इससे समय और ईंधन की बर्बादी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ रहा है। -अभिषेक तिवारी, स्थानीय निवासी, गंज राजगढ़ मार्ग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *