कार की टक्कर से पिता बेटा व गर्भवती बहू घायल

भिंड| देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 719 स्थित ग्वालियर रोड पर मंगलवार सुबह पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बेटा, बहू और ससुर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मेहगांव निवासी 45 वर्षीय विष्णु राजपूत अपने 24 वर्षीय बेटे गौरव राजपूत और 23 वर्षीय गर्भवती बहू रोशनी का अल्ट्रासाउंड कराने भिंड आ रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जब वे ग्वालियर रोड स्थित शिवहरे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *