उज्जैन| प्रदेश सरकार द्वारा आयुर्वेदिक एम्स के लिए भोपाल का प्रस्ताव भेजे जाने पर सजग उज्जैन संगठन ने इसे उज्जैन में स्थापित करने की मांग की है। संगठन के महासचिव संतोष सुपेकर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। डॉ. संजय नागर ने बताया कि संगठन ने आयुर्वेदिक एम्स उज्जैन में स्थापित किए जाने की मांग उठाई है।


