पंचमपुरा मार्ग चौड़ीकरण में किसी को एक तो किसी को दो फीट के लिए भी नोटिस

टैगोर चौराहा से दो तालाब तक (पंचमपुरा) मार्ग चौड़ीकरण के लिए नगर निगम की तरफ से भवन स्वामियों को नोटिस बंटना शुरू हो गए हैं। मार्ग विस्तार में 50 से अधिक भवन-प्रतिष्ठान ऐसे है जो कि एक-दो फीट ही प्रभावित हो रहे हैं। लिहाजा ये मांग उठने लगी है कि मार्ग के विस्तार में प्रस्तावित तीन फीट का डिवाइडर छोटा किया जाए ताकि ये लोग प्रभावित होने से बच सकेंगे। नए शहर का पंचमपुरा वाला ये मार्ग वर्तमान में सिंगल लेन व संकरा है। भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से इसे करीब 60 फीट चौड़ा किया जाना है। निगम की तरफ से यहां रहवासियों को नोटिस जारी करने के साथ ही प्रभावित होने वाले भवन-प्रतिष्ठानों पर निशान भी लगा ​दिए हैं। रहवासियों का कहना है कि नोटिस में सात दिन में अपने भवन-दुकानों का प्रभावित हिस्सा स्वयं हटा लेने के लिए कहा गया है। यहां कई के केवल ओटले, कुछ के एक से दो फीट तक के हिस्से व गैलरी आदि इस विस्तार में प्रभावित हो रहे हैं। जनप्रतिनिधि व अधिकारी एक बार करे क्षेत्र का दौरा रहवासी चाहते हैं कि निगम के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अधिकारी एक बार क्षेत्र का दौरा कर समाधान निकाले। तीन-साढ़े तीन फीट के डिवाइडर की चौड़ाई कुछ कम कर दी जाएगी तो इन लोगों का लाखों रुपयों का होने वाला नुकसान होने से बच जाएगा। पार्षद नवीता विकास मालवीय ने एक पत्र जनता की तरफ से तैयार कर मामले में जनप्रतिनिधि व अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *