एलिवेटेड रोड:लक्ष्मीबाई समाधि के पास काम करने की एएसआई ने नहीं दी अनुमति, लूप डिजाइन में होगा बदलाव

स्वर्ण रेखा नदी पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के लिए लक्ष्मीबाई समाधि के पास काम पर एएसआई ने स्वीकृति नहीं दी है। जिस कारण यहां पिलर और लूप के काम पर संकट आ गया है। इसका समाधान करने के लिए अब यहां के लूप डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। जिसके लिए सर्वे एवं कागजी प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल, हजीरा की तरफ से फूलबाग रोड की तरफ आने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का लूप लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के पास उतारा जाना था। समाधि स्थल से 100 मीटर की परिधी में काम करने के लिए एएसआई से अनुमति मांगी गई। जो कि एएसआई ने देने से मना कर दिया। अब लूप के लिए जगह व डिजाइन बदला जाएगा। उसके बाद यहां काम आगे बढ़ सकेगा।
समाधि स्थल के आसपास काम में ज्यादा रोड़े अतिक्रमण: लक्ष्मीबाई समाधि के पिछले हिस्से में 28 मकानों का अतिक्रमण कई पिलर और स्लैब का काम रोके हुए है। ये मकान सरकारी जमीन पर बने हैं। कई बार नोटिस जारी हो चुके हैं, लेकिन अतिक्रमण नहीं हट सका। इतना ही नहीं करीब 10 दिन पहले यहां पीडब्ल्यूडी कर्मियों पर पथराव भी हो चुका है। अनुमति: एएसआई ने भी समाधि से 100 मीटर के दायरे में लूप उतारे जाने की अनुमति नहीं दी है। अब इस लूप को समाधि के काफी पहले से उतारना शुरू किया जाएगा। फिर समाधि स्थल की दीवार से दूर स्वर्ण रेखा पर ही एक छोटा पुल बनाकर उसी पर रैंप बनेगा। जहां से ट्रैफिक का आवागमन होगा। जल्द ही यहां लूप के लिए प्लान फाइनल हो जाएगा
लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के पास लूप की अनुमति को लेकर वरिष्ठ कार्यालय में संपर्क किया गया है। जल्द ही यहां लूप के लिए प्लान फाइनल हो जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं।
– जोगिंदर यादव, कार्यपालन यंत्री/सेतु संभाग लोनिवि

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *