प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया

टोंक | चिकित्सा विभाग गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के उद्देश्य से जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया। जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और जीवनरक्षक टीके भी लगाए गए। सीएमएचओ डॉ शैलेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व व जांच सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान संचालित किया जा रहा है। अब 9 तारीख के अतिरिक्त भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जाता है। जिले में जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी तक के सभी चिकित्सा केंद्रों पर प्रत्येक माह की 9 तारीख के अतिरिक्त, 18 व 27 तारीख को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसमें गर्भवती की हिमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, हृदय स्पंदन व प्रसव से संबंधित जटिलताओं की जांच की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *