भीलवाड़ा | गुरुरामनिवास अखाड़े के 10 पहलवानों ने उदयपुर में आयोजित अंडर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। प्रशिक्षक अविनाश गुर्जर ने बताया कि 8 से 9 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में निम्न भार वर्ग के पहलवानों ने पदक हासिल किए। फ्रीस्टाइल में 41 किलो में शंभु राज और 75 किलो में वीरप्रताप सिंह ने गोल्ड, 48 किलो में ध्रुव नायक और 62 किलो में शुभम माली ने ब्रॉज, ग्रीको रोमन वर्ग में 44 किलो में और 51 किलो में राजवीर ने सिल्वर मेडल, 62 किलो में देवा जाट, 75 किलो मंे हर्षित जाट और 85 किलो में अकील यादव ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए। वहीं 44 किलो में दक्ष राज ने ब्रॉज मेडल जीता।पहलवानों के भीलवाड़ा आगमन पर गुरु रामनिवास व्यायामशाला के संरक्षक लक्ष्मण सिंह राणावत, सोहन वैष्णव, राजस्थान केसरी आदित्य गुर्जर, अभिषेक गुर्जर, सब इंस्पेक्टर लादू जाट, शारीरिक शिक्षक राजेंद्र विश्नोई, रईस मोहम्मद, राजकुमार गुर्जर, सावर गुर्जर और कुशवेन्द्र गोस्वामी, सुभाष बैरवा सहित अन्य लोगों ने पहलवानों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।


