पेंशन लाभार्थियों का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न

फतेहपुर| फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत जामजोरी पंचायत सभागार में मंगलवार को पेंशन लाभार्थियों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। इस दौरान कुल 44 पेंशनधारियों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया, जिसमें उनकी पात्रता, भुगतान स्थिति एवं दस्तावेजों की जांच की गई। सामाजिक अंकेक्षण में पंचायत क्षेत्र के जामजोरी, बेलबोरॉय, माधोपुर ढाकोडीह, सरसबाद मधुवाचोक, दिगलग्राम, लाकरटंगा, राधामठ एवं माहुलबना समेत विभिन्न गांवों से पेंशनधारी पहुंचे थे। अंकेक्षण की प्रक्रिया के तहत सभी लाभार्थियों का आधार कार्ड के साथ फिंगरप्रिंट मिलान कर बारी-बारी से सत्यापन किया गया। जांच के दौरान लगभग सभी लाभार्थी योग्य पाए गए, जिससे पेंशन वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता सामने आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *