फाइनेंस कंपनी कर्मचारी चाइनीज मंझे से जख्मी:सिविल लाइंस में बाइक से घर लौटते वक्त हुआ हादसा, आंख के पास गंभीर चोट, सात टांके लगे

चाइनीज मंझे पर प्रतिबंध के शासनादेश के बावजूद इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है, जिससे लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। प्रयागराज में मंगलवार को एक और ऐसा ही मामला सामने आया, जब सिविल लाइंस इलाके में निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी महेंद्र सिंह चाइनीज मंझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी आंख के पास गहरी चोट आई है और सात टांके लगाने पड़े। कीडगंज के रहने वाले महेंद्र सिंह कीडगंज बीच वाली सड़क के निवासी हैं। वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात हैं और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के मंडल प्रभारी भी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिविल लाइंस इलाके में अचानक चाइनीज मंझा उनके चेहरे से टकरा गया। दोनों आंख और नाक के ऊपरी हिस्से में आई चोट इस हादसे में उनकी दोनों आंखों और नाक के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोटें आईं। वह लहूलुहान हो गए और किसी तरह बाइक रोककर खुद को संभाला। तब तक मौके पर अन्य राहगीर भी पहुंच गए। राहगीरों ने उन्हें पत्रिका चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात टांके लगाए गए। डॉक्टरों के मुताबिक, अत्यधिक रक्तस्राव हो गया था, हालांकि फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अफसर बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे इस संबंध में सिविल लाइंस पुलिस ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति चाइनीज मंझे का इस्तेमाल करते या बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *