लुधियाना| सेक्रेड सोल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी दुगरी धांधरा रोड लुधियाना में ग्यारहवीं कक्षा के की तरफ से 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। स्टूडेंट्स ने अपनी भावनाओं को गीतों, नृत्य, और विभिन्न प्रकार गतिविधियों की तरफ से व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रिंसिपल और टीचर्स के प्रति आदर भाव व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। मिस फेयरवेल प्राची पाठक और मिस्टर फेयरवेल प्रियांशु को चुना गया। डायरेक्टर सुखदीप गिल ने विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता की ऊंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं दी। स्कूल के चेयरमैन गुरमेल सिंह गिल, डायरेक्टर सुखदीप गिल ने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।


