लुधियाना। स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राइड फॉर हेल्थ साइक्लिंग पहल का आयोजन किया गया। इस फिटनेस अभियान में सेहत और फिटनेस का संदेश लेकर निकली ‘राइड फॉर हेल्थ’ साइक्लिंग पहल भर से 65 उत्साही साइक्लिस्टों ने भाग लिया। इस पहल के अंतर्गत 58 किलोमीटर लंबी साइक्लिंग राइड आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक फिटनेस, सक्रिय जीवनशैली और संतुलित पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। साइक्लिस्टों ने यह संदेश दिया कि नियमित व्यायाम के साथ शुद्ध दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन रोजमर्रा की सेहत के लिए बेहद आवश्यक है। डॉ. सुकीरत मान की प्रेरणा से आयोजित इस पहल ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ समाज का निर्माण फिट शरीर और शुद्ध आहार से ही संभव है। राइड में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से यह स्पष्ट हुआ कि लोग अब स्वच्छ और प्राकृतिक पोषण के साथ सक्रिय जीवनशैली अपनाने के प्रति पहले से अधिक जागरूक हो रहे हैं। राइड फॉर हेल्थ ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए शारीरिक गतिविधि और प्राकृतिक पोषण दोनों का संतुलन बेहद जरूरी है।


