पीएयू पेंशनर्स व कर्मचारियों का मेला 14 फरवरी को

लुधियाना। पीएयू पेंशनर्स और कर्मचारियों का वार्षिक मेला इस साल भी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। यह मेला लगातार 12वीं बार 14 फरवरी (शनिवार) को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के पास स्थित फ्लैग पोस्ट ग्राउंड में लगाया जाएगा। मेले को लेकर हाल ही में पीएयू पेंशनर्स एंड रिटायरीज वेलफेयर एसोसिएशन की जनरल बॉडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की प्रबंधकीय समिति के चेयरमैन चरण सिंह गुरम ने जानकारी दी कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह मेला पीएयू पेंशनर्स एंड रिटायरीज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पीएयू एम्प्लॉयज यूनियन, नॉन-टीचिंग एम्प्लॉयज यूनियन गफवासू, गफवासू रिटायरीज एसोसिएशन और पीएयू फोर्थ क्लास वर्कर्स यूनियन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। बैठक में डी.पी. मोंड, जे.एल. नरंग, दर्शन सिंह, भरपूर सिंह, दान सिंह, नित्यानंद, जयपाल सिंह, सतनाम सिंह, हरिसमरन सिंह, बलराज सिंह, गुलशन राय, इकबाल सिंह, नरेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, अमरीक सिंह, मोहन लाल, जोगिंदर राम, राजपाल वर्मा और हरिंदर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *