लुधियाना| दुगरी थाना क्षेत्र के विकास नगर, पक्खोवाल रोड में प्लॉट पर काम कर रहे व्यक्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता लक्ष्मण रमटेल ने पुलिस को बताया कि 8 फरवरी को वह अपने माली के साथ प्लॉट में काम करवा रहे थे, तभी आरोपी तेजिंदरजीत सिंह वहां पहुंचा। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने आते ही आरोप लगाया कि प्लॉट पर कब्जा किया गया है और इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपी ने तेजधार वस्तु से लक्ष्मण के हाथ पर हमला किया, जिससे उनकी उंगली से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलने पर दुगरी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच एएसआई सुरजीत सिंह कर रहे हैं।


