तेलीबांधा तालाब में पार्किंग वसूली:पहले दिन ही विरोध… अव्यवस्था ऐसी कि बाइक की जगह लोगों ने खड़ी कर दीं कारें, झड़प भी हुई

तेलीबांधा तालाब के किनारे सड़क पर खड़ी होने वाली गाड़ियों से आखिरकार पार्किंग शुल्क की वसूली शुरू हो गई। निगम की टीम ने सड़क किनारे पहले ही मार्किंग कर दी थी, लेकिन पहले ही दिन काफी अव्यवस्था नजर आई। जहां बाइक खड़ी होनी थी, वहां कारें खड़ी थी और जहां कार खड़ी की जानी थी, वहां बाइक। वहीं पहले ही दिन लोगों के साथ निगम की टीम की तीखी बहस भी हुई। निगम का दावा था कि बुजुर्गों से पार्किंग शुल्क की वसूली नहीं की जाएगी, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारी ऐसे लोगों से भी वसूली करते रहे। निगम यहां 4 घंटे बाइक खड़ी करने के लिए 10 रुपए और कार के लिए 20 रुपए पार्किंग शुल्क वसूल रही है। इस दौरान भास्कर की टीम तेलीबांधा तालाब पहुंची। यहां टहल रहे रामप्रसाद दुबे ने जब कर्मचारियों को पार्किंग की पर्ची काटते देखा तो वे जानकारी लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने टीम से कहा कि मैं कई बार घर से पैदल तो कई बार गाड़ी से शाम को रोज टहलने आता हूं। तो क्या गाड़ी से आने पर मुझे भी पैसे देने होंगे। इस पर टीम ने उनसे शुल्क नहीं लेने की जानकारी दी। अतिक्रमण हटाने वाले अमले को लगाया वसूली में
दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक 1200 गाड़ियों से हुई पैसे की वसूली| निगम में पार्किंग व्यवस्था संभालने के लिए निगम ने 3 राजस्व अधिकारियों के साथ टीम प्रहरी के 7 सदस्यों की ड्यूटी लगाई। टीम ने दोपहर 12 से रात 10 बजे तक पार्किंग की वसूली की। इसमें दोपहिया और चारपहिया मिलाकर 1200 से अधिक वाहनों से पार्किंग शुल्क की वसूली की गई। इसके लिए निगम ने टीम को रसीद बुक के साथ ही ऑनलाइन पेमेंट के लिए निगम मुख्यालय के बैंक खाते का क्यूआर कोड भी दिया है, ताकि राशि सीधे निगम के खाते में जमा हो। हनिगम के फैसले के पहले दिन भास्कर टीम तेलीबांधा तालाब सड़क किनारे शाम 6 से रात 8 बजे तक मौजूद रही। इस दौरान टीम ने निगम की व्यवस्था, वसूली करने वाली टीम के व्यवहार के साथ ही यहां आने वालों की प्रतिक्रियाओं को भी जाना। हालांकि वॉक करने वालों के लिए ग्रीन जोन की व्यवस्था नहीं की गई है। पार्किंग शुल्क से लोग हैरान तेलीबांधा तालाब पहुंचने वालों को मंगलवार से अचानक पर्ची देकर पार्किंग शुल्क की वसूली शुरू की गई। लोग इसे हैरान नजर आए। विरोध में कांग्रेस: पूर्व मेयर ढेबर ने कहा- आंदोलन और तेज होगा
रायपुर में तेलीबांधा तालाब क्षेत्र में पार्किंग शुल्क लगाए जाने का पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कड़ा विरोध किया है। वे समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई। ढेबर ने कहा कि यह फैसला बिना किसी ठोस अध्ययन और स्पष्ट नीति के लिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस जमीन पर शुल्क वसूला जा रहा है, वह निगम की है या नहीं। साथ ही पूछा कि जब वाहन सुरक्षा की जिम्मेदारी वाहन मालिक पर है, तो ठेकेदार की भूमिका क्या है। ढेबर ने निगम की विरोधाभासी कार्यशैली और वर्तमान महापौर के बदले रुख पर भी सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि फैसला वापस नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धीरे-धीरे व्यवस्थाएं संभलेंगी
मंगलवार से पार्किंग वसूली शुरू हुई है। धीरे-धीरे सभी व्यवस्थाएं पटरी पर आएंगी। शाम को वॉक पर आने वालों के लिए भी जगह चिन्हित की गई है, जिसे कुछ दिन में पृथक भी कर देंगे। टीम वहां सभी से व्यवहारिक होकर पार्किंग की जानकारी दे रही है। – मीनल चौबे, महापौर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *