पल्सेगुंडी में नक्सलियों का कैंप जवानों ने ध्वस्त किया बीजापुर

जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पल्सेगुंडी में नया सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया है। डीआरजी, जिला बल व सीएएफ की संयुक्त पार्टी ने खासी मशक्कत कर यहां कैंप की स्थापना की है। कैंप स्थापना के दौरान जवानों ने पल्सेगुंडी के जंगल में नक्सलियों का स्मारक भी ध्वस्त किया है। बताया जाता है कि वर्ष 2024 से अब तक जिले में कुल 35 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। यह कैंप भोपालपटनम-फरसेगढ़-सेंड्रा-गढ़चिरौली को जोड़ने की दिशा में अहम कड़ी साबित होगा। आने वाले समय में नेशनल पार्क क्षेत्र के सुदूर गांवों को सड़क, संचार और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने का मार्ग खुलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, पीडीएस, मोबाइल नेटवर्क, सड़क, पुल-पुलिया सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *