केशव बस्ती में कलश यात्रा व गेर नृत्य किया

जालोर | शहर के केशव बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुई। इस दौरान एफसीआई कॉलोनी से दोपहर 1.15 मिनट पर कलश यात्रा प्रारंभ हुई। इस दौरान भैरूनाथ अखाड़े के संत शेरनाथ की मौजदूगी में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। झरनेश्वर मंदिर के महंत साईंनाथ महाराज का भी सानिध्य रहा। मुख्य वक्ता जगदीश सोनी ने सामाजिक समरसता एवं भारतीय ज्ञान को आधुनिक विज्ञान से श्रेष्ठ बताया। अमिता सेनी ने परिवार विषय पर कहा कि महिलाएं परिवार का स्तंभ होती है। महिलाएं अपनी संस्कृति बच्चों में संस्कार के माध्यम से आगे से आगे ले जाने में वाहक है। इस मौके पर पारंपरिक वेश भूषा में गेर नृत्य किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें आहुतियां देकर राष्ट्र रक्षा की कामना की। बालिकाओं की ओर से रंगोली सजाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *