कारोबारी से 21 लाख लूटने वाले 2 दरोगा सस्पेंड:मेरठ में रंगदारी मांगने की FIR; दोनों अंडरग्राउंड हुए, SHO भी नपे

मेरठ में यूपी पुलिस के 2 दरोगा ने सूत कारोबारी से 21 लाख रुपए लूट लिए। मामला बड़े अफसरों तक पहुंचा, तो जांच एसपी सिटी को सौंप दी गई। जांच में आरोप सही मिले। इसके बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने दोनों दरोगा को सस्पेंड कर दिया। साथ ही रंगदारी मांगने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, SHO लोहियानगर योगेश चंद्र के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र का है। पहले जानिए पूरा मामला इस्लामाबाद रिक्शा रोड निवासी रासिख पुत्र स्व. इदरीश की दक्षिणी इस्लामाबाद में एमएसआरएस टैक्सटाइल नाम की फर्म है। नौचंदी के पास से अपनी दुकान से लौट रहे थे। आजाद रोड पर एक कार आकर रुकी। इसमें दो पुलिस दरोगा मौजूद थे। आरोप है कि एक दरोगा नीचे उतरा और उसने जबरन रासिख को गाड़ी में डाल लिया। धमकाते हुए कहा कि फंडिंग करता है। तेरे पर रासुका लगाएंगे। दोनों दरोगा उसे हापुड़ ले गए
रासिख ने बताया- दोनों दरोगा उसे हापुड़ ले गए। उस पर हवाला का पैसा मंगाकर फंडिंग करने का आरोप लगाया। रास्ते भर उसे बुरी तरह टार्चर किया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। हापुड़ ले जाकर गोली मारने की धमकी दी और वीडियो बनाते हुए जबरन कहलवाया कि उसके मोबाइल में विदेशी खाते मिले हैं। उसे गोली मारने की धमकी दी गई, जिससे वह बुरी तरह डर गया। 50 लाख रुपये लाने का बनाया दबाव
रासिख दहशत में था। दोनों दरोगाओं ने उस पर तत्काल 50 लाख रुपये की व्यवस्था करने का दबाव बनाया। कहा- रकम आते ही छोड़ देंगे। नहीं तो गोली मारकर जेल भेज देंगे। रासिख ने कहा कि इतनी बड़ी रकम की एकाएक व्यवस्था करना संभव नहीं है। इसके बाद दोनों दरोगाओं ने 20 लाख रुपये की डिमांड कर दी। रासिख ने अपने बहनोई नईम को फोन किया और रुपये लेकर आने के लिए कहा।

कार में बंधक बनाकर रखा गया
रासिख को दोनों दरोगाओं ने कार में ही बंधक बनाकर रखा और अपनी कार अलीपुर चौराहे पर सुनसान जगह पर खड़ी कर दी। नईम अपने रिश्तेदार के साथ 14 लाख रुपये लेकर मौके पर पहुंचे और बैग दोनों दरोगाओं को थमा दिया। 6 लाख रुपये कम बताकर जल्द व्यवस्था करने की बात कहते हुए दोनों दरोगा रासिख को वहीं छोड़कर चले गए। अगले दिन छह लाख लेकर फिर बुलाया
रासिख के साथ हुई वारदात से पूरा परिवार दहशत में था। 9 दिसंबर की दोपहर फिर दरोगा का फोन आया। इस बार दरोगा ने छह लाख रुपये लेकर अलीपुर के जंगल बुलाया। रासिख अपने बहनोई नईम के साथ छह लाख रुपये लेकर बताए गई जगह पहुंच गए। रुपये देकर जब वह लौटने लगे तो दरोगा बोला कि कल जो रकम दी थी, उसमें एक लाख रुपये कम हैं। इसलिए कल एक लाख रुपये लेकर नौचंदी मैदान पहुंच जाना। अगले दिन वह एक लाख रुपये भी दरोगा को दे दिए। दरोगा बोला- दिल्ली ब्लास्ट में फंसा दूंगा
रासिख व नईम जब लौटने लगे तो दोनों दरोगा ने आवाज लगाकर उन्हें बुला लिया। दरोगा बोले- मुंह खोला तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। उनके पास उसकी वीडियो है, जिसमें वह फंडिंग की बात खुद कुबूल कर रहा है। वह उस वीडियो को वायरल कर देंगे और उसे दिल्ली ब्लास्ट में फंसा देंगे। इसके बाद दरोगा ने धमकी देते हुए कारोबारी को छोड़ दिया।
शिकायत मिलते ही शुरू हुई जांच
रिहा होने के बाद कारोबारी ने पुलिस अफसरों से शिकायत की। इस पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच शुरू कराई गई। एसपी सिटी की जांच में आरोप सच पाए गए, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने अफसरों को सौंप दी। मामले का खुलासा होते ही दोनों दरोगा अंडरग्राउंड हो गए। हालांकि, कहा यह भी जा रहा है कि दोनों दरोगा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। SSP ने दोनों दरोगा को सस्पेंड किया
मंगलवार सुबह SSP अविनाश पांडे ने दरोगा लोकेंद्र साहू और मुकेश को सस्पेंड कर दिया। दोनों के खिलाफ रंगदारी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मुकदमे के बाद दोनों फरार हो गए। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। दोनों दरोगा पर इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा SSP बोले- कारोबारी का पैसा हवाला का नहीं था
SSP अविनाश पांडे ने बताया- किसी ने सूचना दी थी कि नकली पुलिसकर्मी बनकर सूत कारोबारी से 21 लाख रुपए लूटे गए हैं। जांच हुई तो पता चला कि लोहियानगर थाने की बिजली बंबा चौकी पर तैनात दरोगा लोकेंद्र साहू और मुकेश कुमार ने हवाला का पैसा बताकर यह कारनामा किया है। इससे पहले कि पुलिस उन तक पहुंच पाती, दोनों फरार हो गए। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। SHO की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। ————————- ये खबर भी पढ़ें दरोगा की डूबकर मौत तो फेफड़े में पानी क्यों नहीं, बस्ती में बाइक कुआनो नदी किनारे मिली, शव 75 km दूर सरयू में बस्ती में तैनात SSI अजय गोंड की मौत का राज गहराता जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और बाइक की लोकेशन से 75 किलोमीटर दूर अयोध्या बार्डर पर शव मिलने की वजह से पुलिस उलझ गई है। शव मिले तीन दिन हो गए लेकिन पुलिस अभी तक जांच की दिशा तय नहीं कर पा रही है कि ये मर्डर है या सुसाइड। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *