भास्कर संवाददाता| पाली नाथद्वारा में साहित्य मंडल परिवार द्वारा पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह के दो दिवसीय कार्यक्रम में देश प्रदेश के अनेक साहित्यकारों व समाजसेवियों का सम्मान किया। इसमें पाली के 80 वर्षीय समाजसेवी साहित्यकार देवराज शर्मा को समाजसेवा व कला सेवा रत्न की मानद उपाधि से विभूषित किया। महासचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि नाथद्वारा स्थित भगवतीप्रसाद देवपुरा प्रेक्षागार में सचिव श्याम प्रकाश देवपुरा द्वारा गुणानुवाद व प्रशस्ति गान के साथ मंच पर उपस्थित विद्वतजन ने सिरोपाव, अंगवस्त्र, शॉल, श्रीफल, मुक्ताहार, श्रीनाथजी छवि व मानद् उपाधि से विभूषित किया। पाली के लिए इस गौरव पूर्ण उपलब्धि के लिए संस्था के अध्यक्ष लखपतराज सिंघवी, भंवरलाल लखेरा, दिनेशचंद मेहता, घनश्याम भटनागर, कृष्णचंद्र जोशी, ओमप्रकाश शर्मा,साहित्य साधना समिति के अध्यक्ष सीताराम जोशी, साहित्य मनीषी पं प्रभुलाल शास्त्री, गीतकार शिवहरि शर्मा,कवि दलपतसिंह राजपुरोहित सहित विविध संस्थाओं से डॉ एमएस लोढ़ा ने शुभकामनाएं दी।


