एवरेस्ट फतह करने वाली दिव्यांग चंचल को मंत्री ने दी शाबाशी, सम्मानित किया

भास्कर न्यूज | नवापारा माउंट एवरेस्ट शिखर पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचने वाली सबसे कम उम्र की एक पैर से दिव्यांग पर्वतारोही चंचल सोनी को मंत्री टंक राम वर्मा ने शुभकामनाएं और शाबाशी दी। नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी की भतीजी चंचल सोनी ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और साहस से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर न केवल परिवार, बल्कि पूरे शहर और देश का नाम रोशन किया है। मंत्री टंक राम वर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर चंचल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे दिव्यांग योद्धाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष धीरज साहू और महामंत्री सौरभ जैन भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने चंचल की हौसला अफजाई की और स्थानीय स्तर पर हरसंभव समर्थन का भरोसा दिलाया। चंचल सोनी की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यह साबित करती है कि मजबूत इरादों और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *