नानपुर में कार-बाइक की भिड़ंत, युवक 12 फीट उछला:दोनों बाइक सवार घायल; नहीं पहुंची एम्बुलेंस; टेंपो से पहुंचाया अस्पताल

आलीराजपुर जिले के नानपुर में टोल टैक्स के आगे खट्टाली फाटक पर मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक बाइक और अर्टिगा कार की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार नानपुर से आलीराजपुर की ओर जा रही थी, जबकि मोटरसाइकिल चालक आलीराजपुर से नानपुर की ओर आ रहा था। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक युवक करीब 12 फीट ऊपर उछलकर सीधे कार पर मुंह के बल जा गिरा। बाजार से लौटते समय दोनों युवक घायल घायल युवकों की पहचान धार जिले के खरवट निवासी दिलीप जामोद और श्रीराम डूडवे के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, श्रीराम डूडवे ने हाल ही में नई बाइक खरीदी थी और वे कानपुर गांव के माताजी मंदिर में पूजा करके लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही नानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गंभीर घायलों को नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि घायलों को समय पर 108 एम्बुलेंस नहीं मिल पाई, जिससे उनमें आक्रोश देखा गया। यह भी सामने आया कि घटना के बाद लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने घायलों की मदद नहीं की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को एक टेंपो की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *