वन विभाग ने लेपर्ड को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा:दो दिन पहले खेत में किसान पर किया था हमला, कई गांव में है तेंदुए का मूवमेंट

उदयपुर के घासा थाना क्षेत्र की मांगथला ग्राम पंचायत में लेपर्ड को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बीती रात पिंजरा लगाया है। दो दिन पहले खेत पर काम कर रहे किसान पर हमला कर दिया था। जिसके बाद घटना स्थल वाली जगह पर यह पिंजरा लगाया गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ऐसे में वे दिन में खेत पर अकेले काम करने से डर रहे हैं। इस वक्त फसल में पानी देने और खेती के अन्य काम चल रहे हैं, ऐसे में लेपर्ड के हमले का डर बना रहता है। मांगथला सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित ने बताया कि तेंदुए का मूवमेंट केवल एक गांव तक सीमित नहीं है। पंचायत के माणकावास, मांगथला, खरवड़ों का गुडा क्षेत्र में लेपर्ड का लगातार मूवमेंट देखा जा रहा है। पिछले एक महीने में दो बार मवेशियों और कुत्तों को भी शिकार बना चुका है। खेत पर काम कर रहे किसान पर पीछे से किया था हमला
किसान पर हमले की घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है। जब किसान श्यामलाल डांगी (50) पुत्र रूपजी खेत में काम कर रहे थे। तभी पीछे से लेपर्ड ने हमला कर दिया। तभी खेत में थोड़ी दूरी पर काम कर रही पत्नी ने शोर मचाया और किसान ने भी खुद के बचाव की पूरी कोशिश की। इतने में लेपर्ड भाग गया। किसान के पीठ और गर्दन पर कई जगह घाव हो गए। लहूलुहान हालत में श्यामलाल को तुरंत निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत फैल गई और पिंजरा लगाकर लेपर्ड को जल्द पकड़ने की मांग तेज हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *