शराब दुकान के यहां बांउसर की हत्या:दोस्त के झगडे में पहुंचा था,निजी अस्पताल ले गए थे परिजन

इंदौर के विजयनगर में मंगलवार रात चाकूबाजी हो गई। इस दौरान एक युवक को गंभीर चोट आई। उसकी निजी अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक घटना आर्बिट माल के पास की है। मंगलवार देर रात में गोलू चंद्रवशी निवासी भूसामंडी को तीन से चार बदमाशो ने नशे में चाकू मार दिया। युवक को गंभीर हालत में मेंदाता अस्पताल भेजा गया। यहां उसकी मौत हो गई।
युवक पीयू 4 में काम करता है। सूचना के बाद पुलिस हत्यारो की तलाश में जुट गई है। इस मामले में कुछ युवको को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस हमले में गोलू का दोस्त हरिओम भी घायल हुआ है। गोलू के परिवार के मुताबिक उसके दोस्त को मिलने बुलाया था। दोस्त का किसी से झगड़ा हो गया था। जब गोलू यहां पहुंचा तो दो लड़को ने अपने अन्य साथियो को बुला लिया। इसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। गोलू को पेट में गंभीर चोट आई है। गोलू के परिवार में उसका भाई ओर माता पिता है। गोलू पेशे से बांउसर का काम करता है। अभी पीयू 4 इलाके में उसने कैफे का काम शुरू किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *