कोटपूतली में मेडिकल कॉलेज, सड़क सुविधाओं की मांग:भजनलाल सरकार के तीसरे बजट से जनता को उम्मीदें, पावटा-विराटनगर को नगरपरिषद की आस

राजस्थान की भजनलाल सरकार बुधवार को अपना तीसरा बजट पेश कर रही है। प्रदेश की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी सुबह सवा 11 बजे सदन में डिजिटल माध्यम से बजट प्रस्तुत करेंगी। इस बजट से कोटपूतली-बहरोड़ जिले के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। सीएम भजनलाल ने किया संवाद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बजट पेश करने से पहले सभी भाजपा विधायकों और विधानसभा प्रत्याशियों से मुलाकात कर संवाद कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं पर चर्चा की थी। मेडिकल सुविधाओं में विस्तार की उम्मीद
कोटपूतली क्षेत्र के लोगों को मेडिकल सुविधाओं में विस्तार की उम्मीद है। इनमें कोटपूतली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, एक बहुउद्देशीय जिला पशु चिकित्सालय की मांग, जनाना अस्पताल कोटपूतली को सैटेलाइट अस्पताल में क्रमोन्नत करना और राजकीय सामुदायिक अस्पताल नारेहड़ा को जिला उप-अस्पताल में अपग्रेड करने का प्रस्ताव शामिल है। सड़क और बाइपास की मांग
सड़क निर्माण और सुधार को लेकर भी कई अपेक्षाएं हैं। इनमें पंचायत समिति से बानसूर सीमा तक वाया नांगल पण्डितपुरा-हासिंयावास-नांगडीवास गुजरान सड़क का निर्माण, एसएच-52 से ज्ञानपुरा से सीकर सीमा तक वाया रघुनाथपुरा-भैसलाना-सुजातनगर-मीरापुर फार्म-दातिल-तालवा-सिरसोडी सड़क का निर्माण, कोटपूतली चिमनपुरा फोर लेन से गोपालपुरा पुलिया तक मार्ग और नारेहड़ा से चिमनपुरा पुलिया तक अंडर बाइपास निर्माण की मांग प्रमुख है। सीवरेज और बिजली सुधार की उम्मीद
सीवरेज और बिजली के क्षेत्र में भी सुधार की उम्मीद है। सीवरेज लाइन फेज-2 के विस्तार और इटली जोहड़ के पानी के निस्तारण की मांग की गई है। बिजली के लिए नवीन 11/33 केवी जीएसएस टोरड़ा गुजरान, केशवाना और छारदड़ा की स्थापना के साथ-साथ नवीन सहायक अभियंता कार्यालय पनियाला और नवीन कनिष्ठ अभियंता कार्यालय केशवाना, पनियाला और दांतिल की स्थापना की भी मांग है। विराटनगर में सड़क, बिजली, नगरपरिषद जैसी कई मांग
विराटनगर क्षेत्र के लोगों को भी सरकार से कई उम्मीदें हैं। इनमें पावटा-प्रागपुरा को नगरपालिका से नगर परिषद में क्रमोन्नत करने की मांग, भाबरू लुहाकना, राजनोता सड़क मंडा कैरोड़ी, रामपुरा-खटकड़ किशोरपुरा, एनएच-48 से 132 केवी ग्रिड-गडवालों की ढाणी और जसवंतपुरा रोड से जलेबी चौक तक सड़कों का चौड़ीकरण शामिल है। इसके अतिरिक्त, छीतौली बांध से विराटनगर की ओर निकलने वाली विभिन्न स्ट्रीम्स के चैनेलाइजेशन और प्रोटेक्शन कार्य की भी अपेक्षा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *