अजमेर-ब्यावर सहित जिले भर में आज प्रभावित रहेगी वाटर सप्लाई:जलसंसाधन विभाग ने लिया शटडाउन; जानिए- कब-कहां रहेगी आज लाइट गुल

जल संसाधान विभाग ने पंप हाउसों के T रखरखाव और बीसलपुर लाइन के लीकेज को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार रात 12 बजे से 24 घंटे का शटडाउन ले लिया है। इसके चलते 11 व 12 फरवरी को अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, पुष्कर, केकड़ी एवं सरवाड़ के शहरी क्षेत्रों एवं नसीराबाद, पीसांगन एवं गोयला पंप हाउसों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। परियोजना खंड केकड़ी के एक्सईएन विनोद यादव ने बताया कि शटडाउन के दौरान थड़ौली, केकड़ी व नसीराबाद पंप हाउसों पर आवश्यक रखरखाव के काम शुरू हो गए हैं। साथ ही बीसलपुर सैकंड फेज में केकड़ी से गोयला तक डाली गई 16 सौ व 15 सौ एमएम व्यास की एमएस लाइन में जगह-जगह हो रखे लीकेज को दुरुस्त किया जाएगा। इधर डिस्कॉम द्वारा केकड़ी व नसीराबाद पंप हाउसों पर एफबीटीएस कार्य के तहत कनेक्शन किया जाना प्रस्तावित है। एक्सईएन यादव ने बताया कि जिले के इन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 12 फरवरी की शाम से जलापूर्ति शुरू होगी। जानिए-आज कब कहां रहेगी लाइट गुल D3 :सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक खारदेव की ढाणी और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I D4 :सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक सेठी कॉलोनी, वीर सावरकर कॉलोनी, सरस्वती स्कूल, पंचवटी कॉलोनी,और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I D5 :सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आरबीएसई, वन कार्यालय, अनुपम नगर, विशाल मेगा मार्ट, घुघरा घाटी, मीर शाली कॉलोनी, और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I D1 :दोपहर 01:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक डाली सोमलपुर और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I D4 :दोपहर 01:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक कैलाश चाय, रेल का बडिया, गुडू ढाली खाना, मदन वकील का खेत और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I D3 :दोपहर 01:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक काजीपुरा, बर्फ फैक्ट्री, एसडीपी मशीन, उतरा चौक, लकी चौराहा, काजीपुरा गांव, भैरो बाबा मंदिर और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *