भीलवाड़ा की सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी ओर अवैध हथियार रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 42 किलो से ज्यादा अवैध डोडा चूरा,एक देशी पिस्टल,8 कारतूस और वारदात के काम आ रही मिनी ट्रक को जब्त किया है। सूचना मिलने के बाद हुई कार्रवाई सदर थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।इसी के तहत एटीएफ चौकी के अयूब ने थाने में सूचना दी जिसमें उसने बताया कि सरस डेयरी के आगे जोधरास चौराहे के पास एक संदिग्ध मिनी ट्रक है जिसमें दो व्यक्ति सवार है। ट्रक के पीछे तिरपाल लगे और इसमें अवैध मादक पदार्थ हो सकता है। ट्रक के टूल बॉक्स में छिपाया था अवैध डोडा चूरा सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम जोधरास चौराहे पहुंची, जहां मिनी ट्रक खड़ा मिला। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम राजकुमार और खलासी साइड में बैठे युवक ने अपना नाम महिपाल बताया। गाड़ी की तलाशी ली तो इसमें पॉलिएस्टर फिल्म के रोल भरे हुए थे, इनके नीचे टूल बॉक्स में दो प्लास्टिक के कट्टे और केबिन में बॉक्स के नीचे एक प्लास्टिक का कट्टा कुल तीन प्लास्टिक के कट्टों में अवैध डोडा चूरा पाया गया।वजन करवाने पर यह 42 किलो 160 ग्राम निकला। चेकिंग मिली पिस्टल ओर कारतूस पुलिस ने जब खलासी की चेकिंग की तो इसकी गोद में एक बैग मिला जिसमें एक पिस्टल और पांच कारतूस, एक मैगजीन जिसमें तीन कारतूस लगे हुए थे बरामद की।पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए अवैध डोडा चूरा,पिस्टल 8 कारतूस ओर वारदात के काम आ रही मिनी ट्रक को जब् किया और ड्राइवर खलासी दोनों को गिरफ्तार किया।इन दोनों से अवैध डोडा चूरा तस्करी और अवैध हथियार रखने से संबंधित डिटेल पूछताछ की जा रही है। ये थे टीम में शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में सदर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह, एएसआई अयूब मोहम्मद, कांस्टेबल राजाराम, नारायण, राधे लाल, सुरेश , कमल किशोर और राजू राम शामिल रहे। इनको किया गिरफ्तार अवैध डोडा चूरा तस्करी ओर अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने राजकुमार (35 ) पिता सुमेर राम विश्नोई निवासी जोधपुर और खलासी साइड में बैठे युवक ने अपना नाम महिपाल ( 23 ) पिता भागीरथ चौधरी निवासी जोधपुर को गिरफ्तार किया।


