हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 40 मीटर दर्ज की गई। बिहार के मधेपुरा, सुपौल और मधुबनी में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी जीरो रही। इससे वाहन चालकों को सुबह के वक्त परेशानी हुई। हरियाणा के 15 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। राज्य का अधिकतम तापमान 24°C के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। कई जिलों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। वहीं मंगलवार शाम से जम्मू कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 9-11 फरवरी तक हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की थी। राज्यों में मौसन की 5 तस्वीर… अगले दो दिन का मौसम…


