कार-बाइक की टक्कर के बाद सुलह,फिर आवेश में की हत्या:पहले कारोबारी ने बाइक सवार को पीटा था; चाकू लहराते हुए फरार हुए आरोपी

जबलपुर में रविवार देर रात एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि महज 19 मिनट के भीतर विवाद शुरू हुआ, आरोपी ने अपने 6 दोस्तों को फोन कर मौके पर बुलाया और फिर युवक की हत्या कर दी। पुलिस को घटनास्थल से आरोपी की क्षतिग्रस्त बाइक मिली, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। इस बीच मंगलवार को घटना का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें एक बाइक सवार तेज रफ्तार में जाता दिखाई दे रहा है। टक्कर के बाद बाइक सवार को पहले पीटा था आकांश साहू पहले गोकलपुर में रहता था। करीब तीन महीने पहले वह परिवार सहित आधारताल शिफ्ट हो गया था। वह गोकलपुर स्थित स्पोर्ट्स सेंटर में सुरक्षागार्ड की ड्यूटी करता था। रविवार रात आकांश काम पर जाने के लिए क्रेटा कार (एमपी 20 जेके 9666) से निकला। गोकलपुर पहुंचने के बाद वह दोस्तों से मिलने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी रांझी की ओर से शहर की तरफ आ रही बाइक (एमपी 20 केएम 0511) कार से टकरा गई। घटना के बाद आकांश कार से उतरा। इसी बीच उसके कुछ दोस्त भी मौके पर आ गए और बाइक सवार की धुनाई कर दी। तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई आकांश ने बाइक सवार को समझाते हुए कहा कि वह नशे में है और सुबह आकर कार बनवा दे। बाइक सवार ने भी अपनी गलती मान ली और सड़क किनारे जाकर दो दोस्तों को फोन कर बुला लिया। घटनास्थल पर आकांश के साथ काफी लोग खड़े थे, इसके बाद बाइक सवार ने फिर तीन और लड़कों को बुला लिया। बीच सड़क पर सात युवकों ने आकांश को घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। उसके सीने में दो और पैर में दो चाकू मारे गए। जान बचाने के लिए वह गली की ओर भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर पड़ा। चाकू लहराते हुए फरार हुए आरोपी हमले के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। जल्दबाजी में वे अपनी क्षतिग्रस्त बाइक वहीं छोड़ गए। पुलिस ने बाइक के आधार पर अब तक तीन आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। रांझी पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है। वारदात के 19 मिनट रात 10:56 बजे कार और बाइक की टक्कर हुई। 2–3 मिनट तक बहस हुई। 10:58 बजे बाइक सवार ने दोस्तों को फोन किया। 11:05 बजे छह युवक पहुंचे और आकांश पर चाकू से हमला कर दिया। करीब 5 मिनट तक हमला चलता रहा। 11:11 बजे आरोपी फरार हो गए। 11:15 बजे घायल आकांश को रांझी अस्पताल ले जाया गया। 11:30 बजे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गाड़ी बनवाने पर हो गई थी सुलह जानकारी के मुताबिक, टक्कर में क्रेटा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना के बाद कार बनवाने की बात पर दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। इसी दौरान अचानक छह से सात युवकों ने आकांश पर हमला कर दिया। क्षणिक आवेश में हुई हत्या रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार, आकांश और आरोपी एक-दूसरे को नहीं जानते थे। विवाद क्षणिक आवेश में हुआ। कुछ ही देर बाद छह युवक बाइक से पहुंचे और चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश जारी है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। ये खबर भी पढ़ें… बाइक-कार की टक्कर…गुस्से में बिजनेसमैन को मारे चाकू, मौत जबलपुर में रविवार देर रात कार और बाइक की भिड़ंत के बाद कार चला रहे फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना रांझी थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास हुई। घायल कारोबारी आकांश साहू ने इलाज के दौरान सोमवार सुबह दम तोड़ा। मृतक का नाम आकांश साहू (27) है। वह आधारताल का रहने वाला था और फर्नीचर का व्यवसाय करता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *