बिजली कंपनी द्वारा 11 फरवरी को बीमा हॉस्पिटल फीडर एवं ग्लोब्स फीडर से जुड़ी विद्युत लाइन पर कवर्ड कंडक्टर व मिड पोल लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कारण संबंधित क्षेत्र में दोपहर 12.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगा। प्रभावित क्षेत्रों में शिमला कॉलोनी, देवरा देवनारायण नगर, अनमोल नगर, मीराकुटी, चांदमारी, रिटायर्ड कॉलोनी, गांधी नगर, गुजरात मांगलिक हॉल, वरदान नगर, नूरानी मस्जिद, इंद्रा नगर, बीमा हॉस्पिटल शामिल है। इसके अलावा रेल नगर, शिव नगर, महेश नगर, विनोबा नगर डी कॉलोनी, विनोबा नगर पानी की टंकी क्षेत्र, गोपाल नगर, ग्लोबस टाउनशिप, अम्बिका नगर, ग्लोबस सिटी, श्री राम नगर, चंबल कॉलोनी, इंदिरा नगर समेत आसपास के क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगा।


