26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन अचानक इस्तीफा देकर सुर्खियों में आए बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री मंगलवार रात अपने सरकारी आवास पहुंचे और उसे खाली किया। सामान समेटते वक्त वह भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बरेली के लोगों से उन्हें अपार प्यार और सम्मान मिला, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। इस घर और शहर से उनकी अनगिनत यादें जुड़ी हैं, इसलिए यहां से विदा लेना उनके लिए बेहद कठिन क्षण है। सरकारी आवास छोड़ते समय उन्होंने कहा कि किसी भी घर को खाली करना दुख देता है, लेकिन बरेली की मिट्टी और यहां मिले जनसमर्थन को वह सैल्यूट करते हैं। उन्होंने नए आने वाले अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें तरक्की दे। इस्तीफे की वजह को दोहराते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी नियमों में बदलाव और एससी-एसटी एक्ट को लेकर अपनी असहमति जताई और कहा कि भले ही उन्होंने पद छोड़ दिया हो, लेकिन बरेली से उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी चाइनीज मांझे से जख्मी, सात टांके लगे प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार शाम चाइनीज मंझे से एक और हादसा सामने आया। निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत महेंद्र सिंह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अचानक चाइनीज मंझा उनके चेहरे से टकरा गया। हादसे में उनकी आंख के पास गहरी चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। राहगीरों की मदद से उन्हें पत्रिका चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात टांके लगाए गए। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। कीडगंज बीच वाली सड़क निवासी महेंद्र सिंह एक निजी फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर हैं और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद शहर में चाइनीज मंझे का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है, जिससे जानलेवा हादसे बढ़ रहे हैं। उधर, सिविल लाइंस पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चाइनीज मंझे के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… गोंडा में रेलवे अफसर की हादसे में मौत, स्कूटी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर गोंडा में सड़क हादसे में रेलवे के मंडल वाणिज्य अधीक्षक अरविंद कुमार की मौत हो गई है। हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र में बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड मिल के पास मंगलवार शाम को हुआ। रेलवे अफसर स्कूटी से मनकापुर रेलवे स्टेशयन से लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। मोतीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरविंद कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले थे। उनकी तैनाती गोंडा रेलवे स्टेशन पर थी। पढ़ें पूरी खबर सोनभद्र में बच्ची से दरिंदगी, दोषी को आजीवन कारावास, कहा था- कोई पूछे तो कहना कुत्ते ने काटा सोनभद्र में 8 साल की बच्ची से रेप के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की कोर्ट ने फैसला सुनाया। दोषी देवशाह को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। दोषी ने मासूम पीड़िता से कहा था कि इस बारे में कोई पूछे तो कहना कि कुत्ते ने काट लिया है। लेकिन सच्चाई न बताना। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की तब जाकर मामला सामने आया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। वारदात चोपन थाना क्षेत्र के गांव में करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी। पूरी खबर पढ़ें हरदोई में चचेरे भाई ने की युवक की हत्या, चार साल पुराने विवाद में कुल्हाड़ी से काट डाला हरदोई में पड़ोसी ने युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक के भाई ने चार साल पहले आरोपी की पत्नी को भगा ले गया था। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच गहरी रंजिश चल रही थी। सोमवार को मृतक वोटर लिस्ट से जुड़े कार्य के सिलसिले में गांव आया था। इसी दौरान मंगलवार सुबह घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने गले पर कई बार वार किए, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव को खड़ंजे के पास नाली में फेंककर फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र की है। IAS अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन की FIR रद्द: 1 करोड़ की रिश्वत मांगी थी, बिजनेसमैन बोला- गलतफहमी में शिकायत हुई 1 करोड़ की रिश्वत मांगने के हाई-प्रोफाइल केस में आरोपी निकांत जैन को बड़ी राहत मिली है। लखनऊ हाईकोर्ट ने अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आपराधिक मामले को रद्द कर दिया है। यह वही मामला है जिसने यूपी की नौकरशाही में भूचाल ला दिया था। सोलर उपकरण बनाने वाली कंपनी से मोटी रकम की मांग की गई थी। खबर पढ़ें


