लुधियाना में 10 रुपये के पॉपकॉर्न मांगने के बहाने लूट:पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा मामला दर्ज

लुधियाना शहर के कश्मीर नगर इलाके में लूटपाट की वारदात सामने आई है। यहाँ बदमाशों ने ₹10 के पॉपकॉर्न खरीदने के बहाने एक रेहड़ी वाले को रोका और फिर उसके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका दूसरा साथी अभी फरार है। बांहें पकड़ीं और छीन लिया मोबाइल-कैश पीड़ित कुंवरपाल उर्फ नन्ने ने पुलिस को बताया कि वह 9 फरवरी की शाम अपनी रेहड़ी पर पॉपकॉर्न बेचकर घर लौट रहा था। जब वह कश्मीर नगर श्मशान घाट के पास पुल पर पहुँचा तो ई-रिक्शा पर सवार दो युवक उसके पास आए। उन्होंने मुझसे से 10 रुपये के दाने मांगे। जैसे ही उन्हें दाने देने लगा एक युवक ने पीछे से दोनों बांहें पकड़ लीं। इसी दौरान दूसरे युवक ने उसके हाथ से मेरा रेडमी मोबाइल और जेब में रखे उस दिन की सेल करीब ₹2500 छीन लिए और मौके से फरार हो गए। जांच में आरोपी की हुई पहचान वारदात के बाद पीड़ित ने अपने स्तर पर आरोपियों की तलाश की जिसमें एक आरोपी की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी मोहल्ला घाटी के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की और आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।मामले की मुख्य बातें दूसरे आरोपी की तलाश जारी है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *