डूंगरपुर के लिए बजट में कई घोषणाओं की उम्मीदें:यातायात के दबाव से छुटकारा देने नए बाईपास निर्माण मंजूरी की उम्मीद

वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दिया कुमारी आज विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी। इस बजट से डूंगरपुर के लोगों को कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद है।
बजट से प्रदेशवासियों को कई सौगातों की उम्मीद है। युवाओं के लिए लगभग एक लाख नई भर्तियों और किसानों के लिए सम्मान निधि बढ़ाने जैसी घोषणाएं संभावित हैं। डूंगरपुर के लोग भी इस बजट से बड़ी अपेक्षाएं लगाए हुए हैं। डूंगरपुर विधानसभा में यह उम्मीदें
डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने बताया कि डूंगरपुर से उदयपुर रोड पर रेलवे स्टेशन के पास दो नदी पुल की घोषणा की उम्मीद है। वही शहर से निकलने वाले बाईपास के लिए भी बजट में घोषणा की उम्मीद है।
विधानसभा क्षेत्र की सड़कें, जर्जर स्कूलों के नए भवन के लिए बजट, सतीरामपुर में सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकी, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल समस्या समाधान योजना सहित आमझरा के पास एनिकट निर्माण, बिछीवाड़ा हाईवे पर ट्रॉमा सेंटर का काम शुरू करने, बिजली के लिए देवल, पाल पादर और बोखला के पास जीएसएस व एक डिस्कॉम कार्यालय। शहर में पर्यटन के विकास को लेकर गेपसागर का सौंदर्याकरण, शहर में बिजली और पानी की समस्या जड़ से समाप्त करना, शहर में फ़तेहगढ़ी, डूंगर बरंडा की छतरी की सौंदर्याकरण और देवल में एसडीओ कार्यालय खोलने की मांग है। चौरासी विधानसभा में ये उम्मीद
चौरासी विधायक अनिल कटारा ने चौरासी क्षेत्र में लिंगानुपात अधिक होने से बेटियों के लिए खेल एकेडमी और महिला कॉलेज, बहुत सारे गांवों को प्रभावित करने वाले महुड़ी मोदरी में एनीकट निर्माण, शिक्षा के क्षेत्र में जर्जर स्कूलों के नए भवन के लिए बजट, स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरने, चिकित्सा क्षेत्र में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने की मांग।
चिकित्सा क्षेत्र में भवन और सुविधा का अभाव है, चीखली सीएचसी में सुविधाओं का अभाव है, इसका नवीनीकरण। सड़कों को लेकर चीखली, पीठ से पूनावाड़ा और बेडसा से जुड़ने वाली सड़कों की घोषणा की उम्मीद है।

आसपुर विधानसभा में ये उम्मीद
आसपुर विधायक उमेश मीणा ने आसपुर में कॉलेज खुले। सीएचसी को उप स्वास्थ्य केंद्र में बदले। एक्सीडेंट के बाद तत्काल इलाज मिले उसके लिए ट्रॉमा सेंटर खुले। क्षेत्र में छात्रावास की मांग, सोमकमला आम्बा बांध की नहरों के नवीनीकरण के लिए 25 से 30 करोड़, भीखाभाई नहर के लिए डिमांड, आसपुर में पशुपालक के लिए दूध डेयरी, दोवड़ा में कृषि और महिला कॉलेज की मांग। जेजेएम के 212 गांवों को जोड़ने वाली योजना का टेंडर जल्दी हो। सड़क निर्माण, डामरीकरण हो।
जर्जर स्कूल मर्ज की है उन्हें और अन्य स्कूलों के नवीनीकरण और मरम्मत को लेकर बजट की डिमांड जिसमें प्राथमिक के लिए एक करोड़ और बड़ी स्कूलों के लिए चार करोड़ की डिमांड। क्षेत्र में धार्मिक और पर्यटन विकास को लेकर बेणेश्वर धाम पर आर्ट गैलेरी व पार्क, निठाउवा, बनकोड़ा, रामगढ़ तहसील बने इनकी उम्मीद है। सागवाड़ा में ये उम्मीद
विधायक शंकरलाल डेचा ने बताया कि सागवाड़ा विधानसभा में सबसे बड़ी भीखाभाई नहर की सर्वे के 50 लाख की डीपीआर बनाकर भेज रखी है। इसमें 100 करोड़ के काम के लिए बजट मांगा गया है। साथ ही साकड़ेल एनीकट 50 लाख, अंबाडा से पटली मोरम नदी का पुल 12 करोड़, 6 करोड़ का गामड़ी देवकी पुल सहित चिकित्सा, शिक्षा और पशुपालन के क्षेत्र में प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं।
साथ ही नई पंचायत समिति बनाने के लिए सरोदा व ओबरी की नवीन पंचायत समिति बनाने को लेकर मांग की है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर काम कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *