सवाई माधोपुर में पिछले कुछ दिनों से धूप तेज हो गई है और इसका असर तापमान पर साफ दिखने लगा है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन के साथ अब रात में भी गर्मी महसूस होने लगी है। दिन के समय गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। अब रात का तापमान भी धीरे धीरे बढ़ने लगा है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। बीते दिनों का तापमान रिकॉर्ड एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार सवाई माधोपुर में आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में तेज धूप देखने को मिल सकती है। साथ ही आने वाले दिनों में रात के


