बाड़मेर में 2 बाइकों की भिडंत, 4 घायल:एक की हालात गंभीर, जोधपुर रेफर

बाड़मेर जिले के रामसर थाना इलाके के रामसर आगौर में रात को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले रामसर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें बाड़मेर रेफर किया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसा बीती रात करीब 9 बजे रामसर थाना क्षेत्र के रामसर आगौर इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार मूलाराम (28) पुत्र जगरूपराम और सगताराम (28) पुत्र लाधुराम बाइक पर सवार होकर रामसर से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल टक्कर में दूसरी बाइक पर सवार रमेश (30) पुत्र सम्मेलाराम और विरधाराम (26) पुत्र शकराराम निवासी गागरिया भी घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। रामसर हॉस्पिटल से बाड़मेर किया रेफर एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को रामसर हॉस्पिटल लाया गया। यहां डॉक्टर मनीष चोयल और उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद चारों घायलों को बाड़मेर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। बाड़मेर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मूलाराम की हालत गंभीर बताई गई। इसके बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। अन्य तीन घायलों का इलाज बाड़मेर हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की सूचना मिलने पर रामसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *