पाली में PHED केम्पस से मोटर और ज्वाइंट चोरी:पानी सप्लाई प्रभावित होने की आशंका, तलाश जारी

पाली शहर के सदर थाना क्षेत्र में स्थित पीएचईडी रूपावास परिसर से चोर पानी सप्लाई में काम आने वाला सामान चोरी कर ले गए। 7 और 8 फरवरी की रात हुई इस वारदात में मोटर और ज्वाइंट गायब हो गए। जलदाय विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुटी है। दो मोटर और आठ ज्वाइंट चोरी पीएचईडी रूपावास में कार्यरत जेईएन प्रतिभा शर्मा ने सदर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि चोर 15 हॉर्स पावर की दो मोटर चोरी कर ले गए। इसके साथ ही 125 एमएम के चार ज्वाइंट और 90 एमएम के चार ज्वाइंट भी गायब मिले। पानी सप्लाई प्रभावित होने की आशंका चोरी हुआ सामान क्षेत्र की पानी सप्लाई व्यवस्था में उपयोग में लिया जा रहा था। ऐसे में उपकरण नहीं मिलने से आने वाले समय में पानी सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू की पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। साथ ही संदिग्धों की तलाश की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *