किशनगढ़बास के गंज में बाजरे की कड़बी में आग:मौके पर पहुंची दमकल ने मशक्कत के बाद बुझाई

किशनगढ़बास के गंज क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 8:45 बजे बाजरे की कड़बी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह कड़बी एडवोकेट मुकेश सैनी की थी और उनके घर के पास एक खाली प्लॉट में रखी हुई थी। आग लगने के बाद स्थानीय लोग पानी लेकर इसे बुझाने के प्रयास में जुट गए। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पार्षद तेजसिंह सैनी और एडवोकेट मुकेश सैनी ने किशनगढ़बास नगरपालिका की दमकल को दी। सूचना मिलने के लगभग 15 मिनट के भीतर दमकल मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *