रतलाम के विक्रम नगर में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर के ऑफिस के ताले तोड़ने व उसके ऊपर बने मकान से लाखों रुपए के जेवर चुराने वाले एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोर के पास 3 लाख 60 हजार की ज्वेलरी जब्त की है। आरोपी चोर के 4 अन्य साथी फरार है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। चोरी की घटना 23 नवंबर की रात स्टेशन रोड थाना अंतर्गत कलेक्ट्रेट से कुछ ही दूरी पर हुई थी। चोर कलेक्ट्रेट की अल्प बचत अधिकारी अर्चना भटनागर एवं टेंट व्यवसायी अनिल भटनागर के मकान से 130 ग्राम सोने के जेवर चुरा ले गए थे। जिसकी उस समय कीमत करीब 13 लाख रुपए थी, जो कि वर्तमान में 20 लाख रुपए से ज्यादा है। चोरों ने मकान के नीचे बने रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर के ऑफिस के भी ताले तोड़ घुसे थे। लेकिन उन्हें वहां से कुछ नहीं मिला था। दस्तावेज बिखेर दिए थे। चोर सीसीटीवी में दिखाई दिए थे घर में सीसीटीवी भी लगे थे। लेकिन उनका डीवीआर नहीं था। पुलिस ने घर के आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी खंगाले। कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को पारदी गैंग के चोरी में होने का सुराग हाथ लगा। इसी आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने बदनावर, गुना, उज्जैन, दाहोद, अहमदाबाद समेत अन्य क्षेत्रों में स्थित पारदी डेरों पर दबिश दी। लेकिन पता नहीं चला। रतलाम का निकला चोर चोर को तलाश करते हुए पुलिस को मुखबिर से की सूचना मिली कि आरोपी राधे (45) पिता सोहन पारदी निवासी बजरंग नगर रतलाम की पत्नी बीमार है। उसका दाहोद में इलाज चल रहा है। पुलिस वहां पहुंची लेकिन वहां से आरोपी भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बजरंग नगर स्थित घर से आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूला। चोरी के बाद सभी ने आरोपी माल का बंटवारा कर अलग-अलग भाग गए थे। सभी आरोपियों पर पूर्व से केस स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि चोरी की घटना में आरोपी अविनाश पिता हिम्मत पारदी, देवा पिता सुरेश पारदी, सचिन पिता भल्ला पारदी और बाला उर्फ चंदन पारदी सभी निवासी बजरंग नगर रतलाम की तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों पर 5 से 6 चोरी समेत अन्य केस दर्ज हैं। बेटे की शादी के लिए रखे थे आभूषण कलेक्ट्रेट की अल्प बचत अधिकारी अर्चना भटनागर के बड़े बेटे उत्कर्ष की 9 मार्च को शादी होना है। शादी के लिए घर में ज्वेलरी लाकर रखी थी। सभी आभूषण चुरा ले गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार चोर से हार का टुकड़ा और कंगन बरामद किया है। जिसकी कीमत 3 लाख 60 हजार रुपए है।


