इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में मंगलवार रात चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना आर्बिट मॉल के पास की है। मंगलवार देर रात गोलू चंद्रवंशी, निवासी भूसामंडी, पर तीन से चार बदमाशों ने नशे की हालत में चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेंदाता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोलू पीयू-4 इलाके में काम करता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार हमले में गोलू का दोस्त हरिओम भी घायल हुआ है। दोस्त को मिलने बुलाया था गोलू के परिवार के मुताबिक, उसके एक दोस्त ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। उस दोस्त का किसी से विवाद हो गया था। जब गोलू मौके पर पहुंचा, तो दो लड़कों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गोलू के पेट में गंभीर चोट आई। गोलू के परिवार में उसके माता-पिता और एक भाई हैं। वह पेशे से बाउंसर था। हाल ही में उसने पीयू-4 इलाके में एक कैफे का काम भी शुरू किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


