होटल में दलाल के जरिए मिलती थी लड़कियां:भिलाई में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने ग्राहक भेजकर पकड़ा, मालिक और रिसेप्शनिस्ट अरेस्ट

दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला छावनी क्षेत्र के एक लॉज/होटल का है, जहां देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। दरअसल, पुलिस को 9 फरवरी को सूचना मिली थी कि छावनी स्थित छाया इन होटल में दलालों के जरिए युवतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत जांच शुरू की। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने प्वाइंटर ग्राहक बनाकर भेजा। जांच के बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश देकर कार्रवाई की और मौके से आरोपियों को पकड़ा। लॉज मालिक और रिसेप्शनिस्ट की भूमिका सामने आई कार्रवाई के दौरान पुलिस जांच में होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार, आरोपी दलाल के माध्यम से युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवा रहे थे।पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया। मोबाइल और नकदी जब्त गिरफ्तार आरोपियों में घनेश रॉय (56) निवासी छावनी और सीता चौधरी (25) निवासी छावनी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल और 500 रुपए कैश जब्त किया। लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें पुलिस ने बताया कि इस लॉज में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। इसी वजह से निगरानी बढ़ाई गई और प्वाइंटर ग्राहक के जरिए सच्चाई सामने आई। अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 7 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *