अभिषेक शर्मा दो दिन से अस्पताल में एडमिट:पेट में इन्फेक्शन, नामीबिया के खिलाफ कल मैच खेलना मुश्किल

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उनका गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल है। PTI ने बुधवार सुबह अपनी रिपोर्ट में बताया कि अभिषेक पिछले दो दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं। BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया कि अभिषेक को पेट के इन्फेक्शन के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या की सही जानकारी के लिए कुछ जांच की जा रही हैं। यह अभी साफ नहीं है कि उन्हें आज डिस्चार्ज किया जाएगा या नहीं। फिलहाल, नामीबिया के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। अभिषेक को पेट की समस्या होने की जानकारी पहले से थी। मुंबई में अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान जब वे फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे, तब भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने पुष्टि की थी कि वे पेट की परेशानी से उबर रहे हैं। टेन डोशेट ने कहा था, उनके पेट में थोड़ी दिक्कत है। हमें उम्मीद है कि वे दो दिन में अगले मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। सैमसन और ईशान करेंगे ओपनिंग
अगर अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं हो पाते हैं, तो भारत के पास संजू सैमसन से ओपनिंग कराने का विकल्प है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद संजू को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन ने रिप्लेस कर दिया था। टेन डोशेट ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कि हम अभिषेक की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं। उनकी उपलब्धता के आधार पर टीम संयोजन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर फिट
इस बीच भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह नामीबिया के खिलाफ मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। वह बीमारी के कारण अमेरिका के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाए थे। मंगलवार को दिल्ली में टीम के अभ्यास सत्र में उन्होंने पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान लगी साइड स्ट्रेन से उबरकर टीम से जुड़ गए हैं। उन्होंने मंगलवार को नेट्स में गेंदबाजी की और सत्र के अंत में थ्रोडाउन पर बल्लेबाजी अभ्यास भी किया। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप साइफर्ट-एलन ने सबसे बड़ी साझेदारी की:दोनों के 100 सिक्स भी पूरे, पाकिस्तान ने 16 ओवर स्पिनर्स से फिंकवाए; रिकॉर्ड्स टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड ने जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट और फिन एलन ने इतिहास रच दिया। दोनों ने टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली। पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *