पंजाब की बड़ी खबरें:लुधियाना में पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला, आंख बाहर निकली; मास्टर सलीम के मैनेजर को मिली धमकी

लुधियाना में अंबेडकर नगर इलाके में पंजाबी सिंगर अमन सहोता पर 4 से 5 युवकों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में उसे लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद नाजुक बताते हुए देर रात PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, अभी तक जो शक है कि शायद अमन के सिर की हड्डी के दो टुकड़े हो गए हैं और उसकी आंख तक बाहर आ गई है। बाकी सीटी स्कैन आदि करने पर पूरा क्लियर हो पाएगा। घायल अमन दुगरी इलाके के हिम्मत नगर का रहने वाला है और अक्सर स्टेज शो में गाने गाता है। (पढ़ें पूरी खबर) बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर को मिली धमकी पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर को किसी ने व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी दी है। कॉल करने वाले ने कहा कि, तेरे दिन थोड़े ही रह गए हैं। इसके बाद मास्टर सलीम के मैनेजर ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। मास्टर सलीम के मैनजर की पहचान जोश के तौर पर हुई है। जोश ने बताया कि उसे 3 बार वॉट्सऐप कॉल की गई। दो बार उसने कॉल पिक नहीं की। इसके बाद आरोपी ने उसकी कार का फोटो भेज दिया और कहा कि उस पर पूरी नजर है। तीसरी बार जब फोन उठाया तो जान से मारने की धमकी दी। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *