राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी आज भजनलाल सरकार का तीसर बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि साल 2026-27 में राजस्थानियों की सालाना इनकम 2 लाख के पार हो जाएगी। बजट में दौसा जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों को कई बड़ी उम्मीदे हैं। दौसा में जहां सीवरेज प्रोजेक्ट के लिए बजट मिलने की उम्मीद है। वहीं जिले में स्टेडियम और कॉलेज की भी सौगात मिल सकती है। सड़क नेटवर्क को बढ़ाने के लिए सरकार बजट की भी घोषणा कर सकती है। जिले में इस बार बजट में यह उम्मीदें दौस विधानसभा शहर के लिए सीवरेज लाइन, बकाया प्रोजेक्ट की क्रियान्विति, कॉलेज आदि सिकराय विधानसभा खेल स्टेडियम, ट्रॉमा सेंटर, कृषि उपज मंडी, सिकंदरा नगर पालिका, महिला कॉलेज आदि बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र आवासीय बालिका कॉलेज, जिला अस्पताल, वंचित गांवों तक सड़क और पेयजल स्कीम्स की स्वीकृति। महवा विधानसभा क्षेत्र जिला अस्पताल में बेड संख्या में बढ़ोतरी, बैजूपाडा में एसडीएम ऑफिस, खेल स्टेडियम, कॉलेज आदि लालसोट विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र के वंचित गांव कस्बों तक सड़क और पेयजल प्रोजेक्ट क लिए बजट, फल-सब्जी मंडी की घोषणा।


