वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दिया कुमारी आज विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी। इस बजट से बूंदी जिले को कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद है। जिले के नागरिक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठन बजट पर अपनी निगाहें जमाए हुए हैं। वित्त मंत्री दीया कुमारी इस बजट में बूंदी जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती हैं।
इन घोषणाओं से जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, बूंदी को स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित करने की भी योजना है।


