कांग्रेस पार्षद-दल की बैठक में बवाल…आपस में भिड़े:सामान्य-सभा की रणनीति बनाने जुटे कांग्रेसी, उप-नेता की जगह पहुंचा-पति, नेता-प्रतिपक्ष और रामा बघेल के बीच छिड़ी-बहस

बिलासपुर में नगर निगम की सामान्य सभा की रणनीति बनाने को लेकर हुई बैठक में उस समय बवाल हो गया जब, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने उप नेता संतोषी बघेल की जगह पति रामा बघेल पहुंच गए। नेता प्रतिपक्ष की इस आपत्ति पर विवाद छिड़ गया। रामा बघेल ने बैठक में मौजूद पार्षद पतियों पर ही सवाल खड़े कर दिए। यहां तक कि पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन की पार्षद पत्नी असगरी बेगम का नाम लेकर सवाल किया। दरअसल, 13 फरवरी को नगर निगम की सामान्य सभा होनी है। इसमें सत्ता पक्ष को जनहित के मुद्दों पर घेरने के लिए कांग्रेस जोर-शोर से लगी हुई है। बैठकों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस भवन में प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें पूर्व मेयर रामशरण यादव, राजेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी आदि शामिल हुए। बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष कश्यप ने उप नेता प्रतिपक्ष बघेल के पति को टोका कि उनकी पत्नी क्यों नहीं आई हैं। इस बात पर रामा नाराज हो गए और वहां मौजूद अन्य पार्षद पतियों की ओर इशारा कर कहने लगे कि और भी पार्षद के पति आए हुए हैं। उप नेता की गैर मौजूदगी पर सवाल को लेकर हुआ बवाल नेता प्रतिपक्ष कश्यप ने कहा कि संतोषी बघेल उप नेता प्रतिपक्ष हैं, इसलिए उन्हें बैठक में होना चाहिए। यह बात सुनकर रामा ने सवाल किया कि असगरी बेगम कहां हैं? इस दौरान असगरी बेगम और उनके पति दोनों वहां उपस्थित नहीं थे। रामा ने बेटे को फोन कर अपनी पत्नी को बैठक में शामिल हाेने के लिए बुलाया। इसके बाद वे बाहर चले गए। फिर थोड़ी देर बाद वो अपनी पत्नी को लेकर कांग्रेस भवन से ही रवाना हो गए। उनके जाने के बाद पार्षदों में इस बात को लेकर नाराजगी दिखी कि वे हमेशा विवाद की स्थिति खड़ी करते हैं। संगठन को इसे संज्ञान में लेना चाहिए। बैठक में पूर्व सभापति के बैठने पर जताई आपत्ति इस बैठक में उप नेता प्रतिपक्ष संतोषी बघेल के स्थान पर उनके पति रामा बघेल के बैठने पर नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने आपत्ति की तो बवाल शुरू हो गया। रामा ने बैठक में मौजूद पार्षद पतियों पर ही सवाल उठाने लगे। यहां तक कि पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन की पार्षद पत्नी असगरी बेगम का नाम लेकर सवाल किया। इस दौरान असगरी बेगम नहीं थीं, लेकिन बाद में उनके पति नजीरुद्दीन शामिल हुए। हालांकि, नजीरुद्दीन का कहना था कि पूर्व सभापति की हैसियत से पार्षदों को प्रशिक्षण देने के लिए उन्हें बुलाया गया था, इसलिए वे शामिल हुए। पत्नी के शहर से बाहर होने के कारण वह शामिल नहीं हुईं। वहीं, जब रामा बघेल से बैठक में हुए विवाद पर सवाल किया गया तब उन्होंने ऐसी किसी घटना से साफ इनकार कर दिया। नेता प्रतिपक्ष बोले- बैठक में रामा को नहीं आना चाहिए नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने कहा कि संतोषी बघेल नगर निगम की उप नेता प्रतिपक्ष हैं। अगर वे पार्षद दल की बैठक में नहीं आएंगी तो उनको कैसे पता चलेगा कि सामान्य सभा में क्या बोलना है। रामा बघेल पार्षद भी नहीं है। कायदे से उनको बैठक में नहीं आना चाहिए। अब सभी पार्षदों को पत्र जारी किया जाएगा कि जो पार्षद हैं, वे ही बैठक में शामिल होंगी, उनके पति या रिश्तेदार नहीं आएंगे। पूर्व सभापति ने कहा- रामा को विवाद करने की आदत पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन का कहना है कि मेरी पत्नी पार्षद है, यह सच है, लेकिन मुझे पूर्व अध्यक्ष होने के नाते बैठक में बुलाया गया था। इसलिए मैं बैठक में शामिल हुआ हूं। अपनी पत्नी की जगह नहीं। रामा बघेल की हर किसी से विवाद करने की आदत पड़ गई है। हर बैठक ने विध्वंश पैदा करने की स्थिति बनती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कांग्रेस संगठन को ध्यान देना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *